UP Top News Today- 25 द‍िनों में 5वीं बार मेरठ पहुंच रहे सीएम योगी, अखि‍लेश-मायावती भी करेंगे जनसभा; यूपी की बड़ी खबरें

ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिनों में पांचवीं बार मंगलवार को मेरठ पहुंच रहे हैं। अखिलेश यादव अलीगढ़ और मेरठ में जनसभा करेंगे। वहीं, अलीगढ़ और मेरठ में बसपा प्रमुख मायावती जनसभा को संबोधित करेंगी। कानपुर में आज गर्मी

4 1 13
Read Time5 Minute, 17 Second

ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिनों में पांचवीं बार मंगलवार को मेरठ पहुंच रहे हैं। अखिलेश यादव अलीगढ़ और मेरठ में जनसभा करेंगे। वहीं, अलीगढ़ और मेरठ में बसपा प्रमुख मायावती जनसभा को संबोधित करेंगी। कानपुर में आज गर्मी का स‍ितम रहेगा। सदी का सबसे गर्म रहे वर्ष 2023 के मुकाबले इस बार 2024 की गर्मी भी लोगों पर कहर बरपाएगी। पढ़ें यूपी की वो खबरें, ज‍िनपर आज रहेगी नजर...

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिनों में पांचवीं बार मंगलवार को मेरठ पहुंच रहे हैं। वह शाम चार बजे पुराने शहर में खुली जीप में रोड शो करेंगे। उनका काफिला कबाड़ी बाजार से होते हुए खैरनगर बाजार, नील गली आदि क्षेत्रों के दलित, ब्राह्मण, वैश्य व पिछड़ा वर्ग की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र से होते हुए मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से भी गुजरेगा। बागपत के बड़ौत स्थित जेवी कालेज में भी मुख्यमंत्री की जनसभा दोपहर 1.50 बजे होगी।

अखिलेश यादव अलीगढ़ और मेरठ में करेंगे जनसभा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अलीगढ में नुमाइश मैदान के कोहिनूर मंच से वोटबैंक पर निशाना साधेंगे। दोपहर 12:45 बजे पार्टी अध्यक्ष निजी हेलीकाप्टर से आएंगे। कोहिनूर मंच में 1:30 बजे तक जनसभा को संबोधित कर वह मेरठ रवाना हो जाएंगे। बागपत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ की सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने के लिए मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। बागपत लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी अमरपाल शर्मा के लिए चुनावी माहौल बनाने के लिए वह दोपहर एक बजे यहां पहुंचेंगे।

अलीगढ़ और मेरठ में मायावती

अलीगढ़ और मेरठ में बसपा प्रमुख मायावती जनसभा को संबोधित करेंगी। मंगलवार दोपहर 12 बजे मेरठ के हापुड़ रोड पर पार्टी प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद मायावती सासनी गेट चौराहा स्थित महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर 2.10 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी। 2:50 बजे वे हेलीकाप्टर से आगरा के लिए रवाना होंगी।

उपमुख्यमंत्री की जनसभा

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को 11 बजे हेलीकाप्टर से फर्रुखाबाद के गुरुगांव देवी मंदिर आएंगे। वह पार्टी प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में सभा संबोधित करेंगे। करीब डेढ़ घंटा रुककर वह लखनऊ वापस जाएंगे।

कानपुर: खबरदार! 40 डिग्री पर 45 डिग्री का असर दिखाएगी गर्मी

सदी का सबसे गर्म रहे वर्ष 2023 के मुकाबले इस बार 2024 की गर्मी भी लोगों पर कहर बरपाएगी। इस बार की गर्मी को हल्के में लेना जानलेवा साबित हो सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस बार 40 डिग्री के तापमान पर भी 45 और 47 डिग्री की गर्मी का असर होगा। इसकी वजह मौसम में गर्मी के साथ बढ़ रही आर्द्रता है। जो वेट बल्ब टेंपरेचर की स्थिति बना रही है।

वेट बल्ब टेंपरेचर तापमान को मापने की अत्याधुनिक विधि है जिसमें वातावरण में मौजूद गर्मी और आर्द्रता दोनों स्थितियां को मापा जाता है। इससे पता चलता है कि मानव जीवन के लिए वातावरण का तापमान कितना अनुकूल और प्रतिकूल है। 32 डिग्री वेट बल्ब टेंपरेचर को 50 डिग्री टेंपरेचर के बराबर माना जाता है। 35 डिग्री वेट बल्ब टेंपरेचर मानव और जीव जंतुओं के लिए जानलेवा माना गया है। वेट बल्ब टेंपरेचर और मौसम में बदलाव, संभावित तापमान की जानकारी देती हुई रिपोर्ट।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Punjab News: अमृतसर में अकाली दल को लगा बड़ा झटका, तलबीर गिल साथियों सहित AAP में हुए शामिल

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर लोकसभा क्षेत्र (Amrisar Lok Sabha Seat) में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी मजबूती मिली है। वहीं अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। शिरोमणि अकाली दल बादल के अमृतसर दक्षिण से हलका प्रभारी तलबीर गिल शुक्रवार क

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now